Technology

क्या स्मार्टवॉच बता पाएगी डायबिटीज का खतरा? दुबई में शुरू हुई खास टेस्टिंग, जानें कैसे काम करेगी टेक्नोलॉजी

February 12, 2026 303 views 1 min read
क्या स्मार्टवॉच बता पाएगी डायबिटीज का खतरा? दुबई में शुरू हुई खास टेस्टिंग, जानें कैसे काम करेगी टेक्नोलॉजी
दुबई में एक ऐसी स्मार्टवॉच की टेस्टिंग चल रही है, जो लोगों को डायबटीज रिस्क के बारे में बताएगी। मंगलवार को दुबई में वर्ल्ड हेल्थ एक्सपो (WHX) 2026 का आयोजन किया गया। इसमें डायबिटीज के खतरे का पता लगाने के लिए स्मार्टवॉच टेक्नोलॉजी के बारे में बताया गया है। इसका मकसद बढ़ते डायबिटीज संकट से निपटना है। दुनिया भर में लाखों लोगों को यह भी नहीं पता चल पाता है कि उन्हें डायबटीज का खतरा है। इस कारण स्मार्टवॉच टेक्नोलॉजी के जरिए लोगों की मदद की जा रही है। इसके लिए नए स्टडी हो रही है, जिसमें स्मार्टवॉच की टेस्टिंग हो रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वॉच डायबटीज रिस्क के बारे में कितनी सटीक जानकारी दे सकती है।