Technology

कुकीज को बिना Accept या Reject किए बंद कर देते हैं वेबसाइट? जानें कितना सही है ऐसा करना

February 15, 2026 440 views 1 min read
कुकीज को बिना Accept या Reject किए बंद कर देते हैं वेबसाइट? जानें कितना सही है ऐसा करना
नई वेबसाइट पर जाते ही आपको एक पॉप-अप विडों दिखाई देती है। वेबसाइट इस पॉप-अप विंडों के जरिए आपसे कुकीज (Cookies) को \'Accept\' या \'Reject\' करने के लिए कहती है। अक्सर जल्दबाजी में हम इस पॉप-अप को नजरअंदाज कर देते हैं और बिना कुछ क्लिक किए ही वेबसाइट पर ब्राउज करने लगते हैं या पेज बंद कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा करना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। यह आपके डेटा और ऑनलाइन प्राइवेसी के लिए खतरा हो सकता है। साथ ही, इससे कई वेबसाइट के फीचर्स पूरी तरह से काम भी नहीं करते हैं। ऑनलाइन प्राइवेसी और डिजिटल सिक्योरिटी के बारे में सलाह देने वाली वेबसाइट ऑल अबाउट कुकीज की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, आधे से भी कम लगभग 46% लोग ही जानते हैं कि इंटरनेट कुकीज क्या होती हैं और अगर उन्हें एक्सेप्ट या रिजेक्ट किए बिना वेबसाइट छोड़ देते हैं तो क्या होता है। आइये, इसकी पूरी डिटेल जानते हैं।