Technology
ONLYOFFICE 10.0 brings AI tools, modular apps, and stronger security to its open-source office suite
October 10, 2026
2,931 views
\'किसी की धमकी से नहीं बदलेगा हमारा फैसला\', अपने ही रक्षा विभाग को एंथ्रोपिक CEO ने क्यों दिया यह क्लियर मैसेज?
AI कंपनी एंथ्रोपिक अमेरिका डिफेंस को बिना रोके-टोके अपनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं करने देगी। वॉशिंगटन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप को शुक्रवार तक का समय दिया था कि वह बिना किसी शर्त के अमेरिकी डिफेंस को अपनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने पर सहमति जताए। लेकिन MoneyControl की रिपोर्ट के अनुसार, एंथ्रोपिक के चीफ एग्जीक्यूटिव डारियो अमोदेई ने एक बयान में कहा कि इन धमकियों से उनका फैसला नहीं बदलेगा। वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हैं और उनकी रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं कर सकते हैं।