Politics

खेड़ली मोड़ पुलिस के लिए टशन बन गई बहस:मेजर को रातभर लॉकअप में रखने वाले एसएचओ लाइन हाजिर, अन्य पुलिस​कर्मियों की भी जांच शुरू

June 23, 2026 1,541 views 1 min read
खेड़ली मोड़ पुलिस के लिए टशन बन गई बहस:मेजर को रातभर लॉकअप में रखने वाले एसएचओ लाइन हाजिर, अन्य पुलिस​कर्मियों की भी जांच शुरू

खेड़ली मोड़ पुलिस के लिए टशन बन गई बहस:मेजर को रातभर लॉकअप में रखने वाले एसएचओ लाइन हाजिर, अन्य पुलिस​कर्मियों की भी जांच शुरू


मेजर को सारी रात बिना कपड़ों के सेना के नियमों को दरकिनार कर लॉकअप में बंद रखना खेड़ली पुलिस को भारी पड़ गया। मामले में एसपी राजेश कुमार ने एसएचओ राजेश कसाना को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि मेजर की बहस पुलिस के लिए टशन बन गई थी। इसलिए सड़क किनारे खड़े मेजर शैलेंद्र सिंह को पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव और शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। खेड़ली मोड़ पुलिस की गश्ती टीम जब मेजर के पास पहुंची तो उस समय वो गाड़ी की पार्किंग लाइट जलाकर सड़क किनारे खड़े थे। इसका जबाव में मेजर ने कहा कि तुम पूछने वाले कौन हो। बस इसी बात को पुलिस की गश्ती टीम ने मुद्दा बना लिया। मेजर ने अपने बारे में उनको बताया कि सेना में मेजर हूं और अपने खेतों पर खड़ा हूं। बहस आगे बड़ी और टीम ने थाने से फोन कर फोर्स बुला लिया और गाड़ी सहित मेजर को थाने ले जाया गया। पुलिस ने मेजर के साथ उनकी गाड़ी को भी बंद कर दिया है। बड़ा सवाल: खड़ी गाड़ी का ड्रिंक एंड ड्राइव में चालान कैसे पूरे मामले में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी और चालक का ड्रिंक एंड ड्राइव की धारा में चालान कैसे कर दिया। वीडियो में स्पष्ट देखा और सुना जा सकता है कि पुलिस की गश्ती टीम से मेजर पूछ रहे हैं कि मैं शांति से सड़क किनारे खड़ा हूं मेरी गलती क्या है। इसके बाद भी थाना प्रभारी ने मेजर के ऊपर शांति भंग और ड्रिंक एंड ड्राइव की धाराएं लगाकर बंद कर दिया। धरने पर बैठे ग्रामीण आदेश की कॉपी देखने के बाद ही हटे ​धरने पर बैठे ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने कहा कि,पहले हमें खेरली मोड़ थानाधिकारी के लाइन हाजिर होने का आधिकारिक आदेश दिखाएं, तभी धरना स्थगित होगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगले 15 दिनों के भीतर थानाधिकारी और दोषी पुलिसकर्मियों (हेड कांस्टेबल भूपेंद्र, हेड कांस्टेबल महेश, कांस्टेबल राकेश कुमार) पर विभागीय जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। हुंकार रैली में हनुमान बेनीवाल ने उठाया मुद्दा सोमवार को भरतपुर के नुमाइश मैदान में आयोजित हुई जाट आरक्षण हुंकार रैली में आए रालोपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने भी यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश को सेना और पुलिस दोनों की जरूरत है। दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। लेकिन एक मेजर के साथ थाने में इस प्रकार की घटना होना निंदनीय है। उन्होंने आईजी और एसपी को तत्काल मेजर के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए एसएचओ को लाइन बुला लिया गया है। अन्य सभी की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के प्रत्येक बिंदु की भी बारीकी से जांच की जाएगी। -राजेश कुमार मीणा, एसपी, भरतपुर