Technology

\'कट जाएगा पानी का कनेक्शन\', फोन में APK फाइल डाउनलोड करके मुसीबत में घ‍िरा आर्मी ऑफ‍िसर और गंवा दी बड़ी रकम

February 16, 2026 821 views 1 min read
\'कट जाएगा पानी का कनेक्शन\', फोन में APK फाइल डाउनलोड करके मुसीबत में घ‍िरा आर्मी ऑफ‍िसर और गंवा दी बड़ी रकम
पानी के बिल के नाम पर साइबर अपराधियों ने लाखों रुपये की ठगी की। जम्मू और कश्मीर के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (PHE) डिपार्टमेंट के अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने टेरिटोरियल आर्मी डिप्टी कमांडर के साथ 8.83 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। साइबर अपराधियों ने डिप्टी कमांडर को पानी की सप्लाई काटने की धमकी दी। अपराधियों ने पीड़ित को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए अपने जाल में फंसाया। कॉल करके उनसे एक फर्जी APK फाइल इंस्टॉल करने के लिए कहा। साइबर अपराधियों ने नकली पेमेंट लिंक और व्हाट्सऐप के जरिए पीड़ित को अपना शिकार बनाया। व्हाट्सऐप कॉल और नकली पेमेंट लिंक के कारण आरोपियों को पीड़ित के बैक अकाउंट का एक्सेस मिल गया और उन्होंने अकाउंट से 8.83 लाख रुपये निकाल लिए।