Sports
IPL इतिहास में अभिषेक शर्मा बनाएंगे ये दो महारिकॉर्ड, लिस्ट में ये \'अनोखा शतक\' भी शामिल
टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट हो या आईपीएल, अभिषेक शर्मा के खेलने का अंदाज एक जैसा रहता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में विस्फोटक अर्धशतक (21 गेंद पर 52 रन) लगाकर भारत को चैंपियन बनाने में अपना खास योगदान देने वाले अभिषेक शर्मा की नजर अब IPL 2026 पर है.