Health
Injection given before MRI: एमआरआई से पहले पेशेंट को कौन सी और क्यों लगाई जाती है इंजेक्शन? ये है कारण
What injection is given before an MRI: मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग या एमआरआई (MRI) एक मेडिकल इमेजिंग तकनीक है, जिसके जरिए शरीर के अंदर अंगों, टिशू, हड्डियों की 3डी इमेज ली जाती है. एमआरआई पावरफुल मैगनेट और रेडियो तरंगों का इस्तेमाल करती है. इसमें किसी भी तरह का नुकसानदायक रेडिएशन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, इसलिए ये पेशेंट के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होती है. हालांकि, जब डॉक्टर पेशेंट को एमआरआई के लिए ले जाता है, तो उसे एक इंजेक्शन दी जाती है. आखिर क्यों लगाई जाती है इंजेक्शन, जानिए यहां.