Sports
Indian Motorcycle ने पेश की नई Chief Vintage मोटरसाइकल, 1940 के अंदाज में 2026 की टेक्नोलॉजी, जानें खासियतें
मशहूर मोटरसाइकल कंपनी इंडियन मोटरसाइकल (Indian Motorcycle) ने अपने 125 साल पूरे होने के मौके पर नई चीफ विंटेज (Chief Vintage) मोटरसाइकल पेश की है। यह बाइक 1940 के दशक की मशहूर इंडियन चीफ मोटरसाइकल की याद दिलाती है, जिसने दूसरे विश्व युद्ध के बाद सड़कों पर राज किया था। देखने में यह पुरानी और क्लासिक लगती है, लेकिन इसमें आज की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा बेहतरीन और खास हो गई है। आइए आपको इस शानदार मोटरसाइकल की खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।