India-US Trade Deal: \'अमेरिका 18% से हार गया\', भारत-अमेरिका टी20 मैच का जिक्र कर पीयूष गोयल ने हंसते हुए कह दी मन की बात
February 9, 2026
689 views
1 min read
नई दिल्ली: राजधानी में एक स्वागत समारोह के दौरान केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हंसते हुए गंभीर बात कह दी। उन्होंने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ भारत-अमेरिका व्यापार सौदे और टी20 विश्व कप में अमेरिकी क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की। गोयल ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर अमेरिका ने अपने जवाबी टैरिफ को शून्य फीसदी कर दिया होता तो शायद वह भारत के खिलाफ मैच जीत जाता। इस पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाईं।