Health
Health Tips: औषधीय गुणों से भरपूर होता है यह पौधा, बुखार से लेकर दर्द तक जैसी समस्याओं में लाभकारी, जानें नाम
Sudarshan Plant Health Benefits: पारंपरिक औषधियों में एक प्रमुख पौधा सुदर्शन है, जिसे खासतौर पर कानदर्द में रामबाण उपाय के रूप में जाना जाता है. आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण इलाकों में सुदर्शन के लंबे और चौड़े पत्तों का व्यापक उपयोग किया जाता है. पत्तों को पीसकर रस निकालकर इसकी कुछ बूंदें कान में डालने से दर्द और सूजन में राहत मिलती है. इसमें मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व सूजन को कम करने में तेजी से मदद करते हैं। सर्दी और बरसात के मौसम में, जब कान दर्द की समस्या अधिक देखने को मिलती है, तब यह घरेलू उपचार विशेष रूप से लाभकारी साबित होता है। यह पौधा जितना देखने में आकर्षक है, उतना ही गुणकारी भी माना जाता है.