Technology

हैकर्स की नजर आपके \'बीमार\' फोन पर, बैंक खाता खाली होने से पहले चेक करें ये 5 सेटिंग्स

February 15, 2026 673 views 1 min read
हैकर्स की नजर आपके \'बीमार\' फोन पर, बैंक खाता खाली होने से पहले चेक करें ये 5 सेटिंग्स
कम ही लोग जानते हैं कि उनका फोन भी बीमार हो सकता है। अगर फोन की जरूरी सुरक्षा सेटिंग्स ऑन न हों या फिर उन्हें चेक न किया जाए तो हैकर्स को आपका फोन एक बीमार शख्स जैसा ही लगता है। ऐसे फोन पर अटैक करना या उसमें घुस कर डेटा और बैंक बैलेंस उड़ा लेना, हैकर्स के लिए बाएं हाथ का खेल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप तुरंत डिजिटल हेल्थ चेकअप करें। इस चेकअप में आप फोन की जरूरी 5 सेटिंग्स को चेक करके इस तरह से सेट करते हैं कि हैकर्स को आपका फोन एक तंदरुस्त इंसान सा लगता है और तमाम हैकर्स उससे बचने में ही समझदारी समझते हैं।बता दें कि फोन का डिजिटल हेल्थ चेकअप एक तरह से आपकी डिजिटल लाइफ का भी चेकअप होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपके फोन पर साइबर अटैक होता है, तो नुकसान कुल मिलाकर आपका ही होना है। ऐसे में तुरंत ईमेल आईडी, अपने नाम पर जारी सिम, आधार बायोमैट्रिक, WhatsApp और फोन में छिपे APK से जुड़ी सेटिंग्स को चेक करके डिजिटल हेल्थ चेकअप को पूरा करें।