Technology

Google Pixel 10a: नए पैकेट में पुराना माल, सबसे बड़े टेक यूट्यूबर ने उधेड़ी गूगल की बखिया

February 19, 2026 703 views 1 min read
Google Pixel 10a: नए पैकेट में पुराना माल, सबसे बड़े टेक यूट्यूबर ने उधेड़ी गूगल की बखिया
Google Pixel 10a Impression: गूगल ने बुधवार को अपनी A सीरीज का नया स्मार्टफोन Google Pixel 10a लॉन्च कर दिया। 49,999 रुपये के दाम में पेश किया गए इस फोन को अगर आप भी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जरा ठहर जाएं। दरअसल गूगल का नया Google Pixel 10a स्मार्टफोन नए पैकेट में पुराने माल की तरह है। ऐसा कहना है सबसे बड़े टेक यूट्यूबटर मार्केस ब्राउनली उर्फ MKBHD का। नए पिक्सल डिवाइस पर मार्केस के नए वीडियो का टाइटल भी कुछ इस तरह था कि ‘ऐसा पहले कभी देखा नहीं’। इस टाइटल के साथ मार्केस गूगल द्वारा अपने नए डिवाइस में किए गए बेहद कम बदलावों की ओर इशारा कर रहे थे। अगर आप भी Google Pixel 10a के स्पेक्स देखें तो पाएंगे कि गूगल ने इस डिवाइस में नाम मात्र के अपग्रेड किए हैं। इतने कम अपग्रेड्स के साथ शायद ही पहले कभी किसी स्मार्टफोन के सक्सेसर को लॉन्च किया गया हो।