Business
Gold Silver Price: चांदी बनी रॉकेट, एक दिन में 17000 रुपये उछली, सोना भी उड़ा, नए रेट जान लीजिए
Gold Silver Price Today: दिल्ली सराफा बाजार में सोमवार को कीमती धातुओं के दामों में तेजी आई। मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डॉलर के के बीच ऐसा हुआ। चांदी की कीमतें छह फीसदी से ज्यादा बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। वहीं, सोना लगभग एक फीसदी की बढ़त के साथ 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।