Politics
ഗുരുവായൂരിൽ സുരക്ഷ വിലയിരുത്താൻ ഡി.ജി.പി. ഭീകരസാന്നിധ്യമുണ്ടെന്ന പ്രചാരണം തള്ളി
April 28, 2026
2,004 views
कुसमी| क्षेत्र के भिभौरी नगर पंचायत स्थित तहसील कार्यालय में गो वंश को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को दिया गया। ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधियों ने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए उसे राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। साथ ही गो तस्करी पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों के लिए कठोर दंड का प्रावधान करने की बात भी रखी गई। कहा कि गो संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए, जिससे पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।इस दौरान भिभौरी प्रखंड गो रक्षा अध्यक्ष राकीराज वर्मा, बेरला प्रखंड अध्यक्ष सूरज वर्मा, बजरंग दल जिला सह सचिव मनीष वर्मा, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया सहित तेजराम यादव, अश्वनी वर्मा, दुर्गेश वर्मा, आशीष साहू, रामनारायण साहू, रंजीत साहू, ओमप्रकाश साहू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।