Geyser Safety Tips: गीजर फटने से दिल्ली में मौत, हादसे से पहले मिलते हैं 3 संकेत, जानें कैसे रखनी है सेफ्टी
February 9, 2026
886 views
1 min read
बीते शनिवार दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गीजर फटने से एक शख्स की मौत हो गई। सर्दियां आते ही इलेक्ट्रिक गीजर के साथ होने वाली इस तरह की घटनाएं देखने-सुनने को मिलने लगती हैं। हालांकि गौर करने वाली बात है कि गीजर के साथ किसी भी तरह की घटना होने से पहले तीन तरह के संकेत मिल जाते हैं और अगर आप तीन तरह की सावधानियां बरत कर खुद को किसी भी अनहोनी से बचा सकते हैं। बता दें कि अगर आपका गीजर अचानक पानी को काफी ज्यादा गर्म करने लगे, नल से पानी भरते वक्त भाप या पानी में बुलबुले दिखाई दें या गीजर टैक से पानी लीक होता दिखे, तो चौकन्ना हो जाने की जरूरत होती है। इसके बारे में डिटेल में समझते हैं।