Geyser की भाप ने कर दिया मेरा महंगा फोन खराब, नहाते समय आप भी ले जाते हैं साथ, तो भारी पड़ेगी ये आदत
February 15, 2026
320 views
1 min read
कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने साथ फोन को बाथरूम में भी ले जाते हैं। मेरा हाल भी कुछ ऐसा ही था। रील्स स्क्रॉल करते-करते, तो कभी म्यूजिक सुनते-सुनते फोन बाथरूम में पहुंच ही जाता है। सभी की तरह मुझे भी लगता था कि जब तक फोन पर पानी नहीं गिर रहा, तब तक इसमें कोई समस्या नहीं है। मेरी ये सोच उस समय पूरी तरह से गलत साबित हुई जब गीजर की भाप से मेरा महंगा फोन पूरी तरह से खराब हो गया।दरअसल मजबूत IP रेटिंग्स के साथ आने वाले स्मार्टफोन भी सिर्फ वॉटर रेजिस्टेंट होते हैं और वे रेटिंग्स भी फोन को गर्म भाप से बचाने का कोई दावा नहीं करतीं।