Technology

Galgotias Drone Controversy: गलगोटिया ने रोबो डॉग ही नहीं चीनी ड्रोन को भी बताया अपनी खोज? 40 हजार रुपये में ऑनलाइन बिक रहा

February 18, 2026 568 views 1 min read
Galgotias Drone Controversy: गलगोटिया ने रोबो डॉग ही नहीं चीनी ड्रोन को भी बताया अपनी खोज? 40 हजार रुपये में ऑनलाइन बिक रहा
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबो डॉग का विवाद अभी सुलझा भी नहीं है कि यूनिवर्सिटी के झूठे दावों का एक और वीडियो सामने आ गया है। दरअसल यह मामला भी दिल्ली में चल रहे AI समिट से जुड़ा है। नए वीडियो में गलगोटिया यूनिवर्सिटी का स्टाफ इस बार चीनी ड्रोन को अपनी यूनिवर्सिटी का प्रोडक्ट बताते हुए पाया गया है। इसका वीडियो भी शेयर किया जा रहा है।मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, (REF.) वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रतिनिधी चीनी ड्रोन को शुरू से खुद तैयार करने का दावा कर रही हैं। हालांकि इस वीडियो के इंटरनेट पर आते ही यूनिवर्सिटी की पोल एक बार फिर खुल गई। बता दें कि इससे पहले गलगोटिया यूनिवर्सिटी चीनी रोबो डॉग को अपना बता चुकी है। इसकी वजह से यूनिवर्सिटी को AI समिट से निकाल दिया गया था।