Politics

गाजीपुर में शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका; बोली- प्रेमी को बुलाओ, यहीं शादी कराओ तब उतरूंगी

September 18, 2026 3,004 views 1 min read
गाजीपुर में शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका; बोली- प्रेमी को बुलाओ, यहीं शादी कराओ तब उतरूंगी

गाजीपुर में शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका; बोली- प्रेमी को बुलाओ, यहीं शादी कराओ तब उतरूंगी


ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में एक प्रेमिका शुक्रवार सुबह 4:30 बजे प्रेमी से शादी की मांग को लेकर 200 फीट ऊंचे टावर पर दोबारा चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को फोन के जरिए समझाने में जुटी है, लेकिन वह अपनी मांग पर करीब 10 घंटे से अड़ी है। इससे पहले 14 सितंबर को भी युवती टावर पर चढ़ी थी। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक किसान अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी 24 साल की बेटी का चकटरफिया गांव निवासी मनजीत चौधरी पुत्र नंदलाल चौधरी से पिछले 4 साल से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों करीब चार साल से साथ हैं। प्रेमिका मनजीत से शादी करना चाहती है। मनजीत चौधरी बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता है। प्रेमिका का आरोप है कि मनजीत पिछले साल शादी का वादा कर उसे बेंगलुरु ले गया था। बाद में परिवार के दबाव में आकर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने करीब छह महीने पहले मनजीत के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे लड़की NH-31 किनारे लगे टावर पर दोबारा चढ़ गई। उसने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आरोप लगाया कि पिछली बार शादी कराने का आश्वासन देकर उसे टावर से नीचे उतारा गया था, लेकिन बाद में शादी कराने के बजाय उससे तरह-तरह की बातें की जाने लगीं। प्रेमिका ने कहा कि तब तक टावर से नीचे नहीं उतरेगी, जब तक मेरी शादी मनजीत से नहीं करा दी जाती। जानिए वीडियो में क्या कहा प्रेमिका ने इंस्टाग्राम लाइव में कहा, "देखिए, हम दूसरी बार टावर पर चढ़ गए हैं। हमारी मांगें पूरी नहीं हो पाई हैं। हम इसीलिए चढ़े हैं। पुलिस-प्रशासन, सभी लोग आए थे। थाना मुहम्मदाबाद से सब लोग आए थे थाने से, पुलिस-प्रशासन आए थे। और गांव के प्रधान भी आए थे। प्रधान जी बोलने लगे कि &039;नीचे आ जाओ, हम शादी तुम्हारी करा देंगे, जो कहोगी वह करेंगे&039;। हमको फुसला-बहलाकर नीचे उतारे। उतारने के बाद थाने पर ले गए। थाने पर ले जाकर हमारी शादी नहीं कराए। और हमको पुलिस-प्रशासन... जेपी प्रधान हैं, मेरे गांव के निवासी, वह भी बोलने लगे... बोले थे लेकिन शादी नहीं करवाए। इसीलिए हम दूसरी बार चढ़े हैं। हम बस यही कह रहे हैं कि मेरी शादी उससे कराई जाए, नहीं तो हम इस पर से कूदकर जान दे देंगे। और हमको थाने पर ले जाकर डराने-धमकाने लगे। बोलने लगे कि &039;तुमको जेल कर देंगे, एनकाउंटर कर देंगे, ऐसे कर देंगे, वैसे कर देंगे&039;... करने लगे, हमको डराने-धमकाने लगे। और बोल रहे हैं, लेडीज पुलिस से बोल रहे हैं कि &039;आओ, चार लोग इसको लेकर जाओ और मारो-पीटो इसको&039;। हम इसीलिए दोबारा टावर पर चढ़े हैं। और जबरदस्ती बोल रहे हैं कि &039;पैसा ले लो&039;। &039;पैसा ले लो, उससे पैसा लेकर केस रफा-दफा कर दो&039;। हम इसीलिए चढ़े हैं। क्या हम पैसा ले लेंगे तो मेरी इज्जत आ जाएगी?" प्रेमिका ने बताया कि मनजीत ने जेल में रहने के दौरान उससे शादी करने का वादा किया था। करीब दो महीने पहले वह जमानत पर बाहर आया, लेकिन अब शादी से मुकर रहा है। युवती की मांग है कि उसकी शादी मनजीत से कराई जाए। इसी मांग को लेकर प्रेमिका 14 सितंबर को टावर पर चढ़ी थी। उस समय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव और प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने उसे समझाकर नीचे उतारा था। पुलिस ने उस दौरान मनजीत से भी बातचीत की थी, लेकिन मामले का समाधान नहीं हो सका। दोबारा टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। मौके पर बड़ी संख्या में युवक और ग्रामीण भी जुटे रहे। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की समस्या के समाधान के लिए पुलिस पूरी तरह प्रयासरत है। युवक और युवती के बीच का मामला न्यायालय में भी लंबित है। इसके बावजूद पुलिस स्तर से समस्या का समाधान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।