Business
Invetech & MeMed win 2026 Good Design Award Gold for MeMed Key™
October 9, 2026
2,539 views
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र के बड़ौरा गांव में स्थापित स्वचालित वर्षामापी स्टेशन (ऑटोमैटिक रेन गेज स्टेशन) का सोलर पैनल सिस्टम चोरी हो गया है। रविवार को हुई इस घटना में करीब 50 हजार रुपये का सेंसर युक्त सोलर पैनल गायब हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हाईटेक वर्षामापी स्टेशन राहत एवं आपदा विभाग के आयुक्त के निर्देश पर स्थापित किया गया था। यह लाखों रुपये की लागत से बना था और क्षेत्र में होने वाली वर्षा की मात्रा को स्वतः मापकर उसका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करता था। यह मशीन सोलर पैनल सिस्टम से संचालित होती थी, जिसे चोर चुरा ले गए। राजस्व लेखपाल अमित राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि इस स्वचालित वर्षामापी यंत्र में अत्याधुनिक सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगे थे। ये सिस्टम लगातार वर्षा का डेटा रिकॉर्ड करते थे। आधुनिक एआरजी (ऑटोमैटिक रेन गेज) मशीनें बारिश का डेटा ऑनलाइन सर्वर तक भेजने में सक्षम होती हैं, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो पाती है। इस यंत्र की कार्यप्रणाली पूरी तरह वैज्ञानिक और स्वचालित है। इसमें बारिश का पानी फनल में एकत्र होता है, फिर सेंसर युक्त टिपिंग बकेट सिस्टम तक पहुंचता है। निर्धारित मात्रा में पानी भरते ही बकेट पलट जाता है और सेंसर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल डेटा लॉगर तक भेज देता है। यह जानकारी मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या सैटेलाइट के माध्यम से सीधे सर्वर तक पहुंच जाती है। यह मशीन क्षेत्र में हुई कुल वर्षा, वर्षा की अवधि, बारिश की तीव्रता तथा घंटे, दिन और महीनेवार रिकॉर्ड सुरक्षित रखती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे उपकरण मौसम संबंधी सटीक आंकड़े उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी कर ली जाएगी।