Sports
ENG vs NEP मैच में इस खिलाड़ी ने दोहराया इतिहास, 19 साल बाद हुआ ये कारनामा
England vs Nepal: नेपाल के खिलाफ हुए मैच में इंग्लैंड के उभरते हुए सितारे जेकब बेथेल ने अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. जेकब बेथेल टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू पर अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बने. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप डेब्यू पर 35 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े.