Technology
एनटीपीसी ऊंचाहार में सातवीं बीओबी रैक का शुभारंभ:क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक दिवाकर कौशिक ने किया उद्घाटन
एनटीपीसी ऊंचाहार में सातवीं बीओबी रैक का शुभारंभ:क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक दिवाकर कौशिक ने किया उद्घाटन
एनटीपीसी ऊंचाहार में एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं एनएसपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिवाकर कौशिक और उत्तरा महिला क्लब तथा एवियाना क्लब की अध्यक्षा सीमा कौशिक दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह, प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा रश्मि रेखा देबाता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। श्री कौशिक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्लांट की प्रगति की समीक्षा की और उत्पादन उत्कृष्टता बनाए रखने पर जोर दिया। अपने दौरे के दौरान, श्री कौशिक ने प्लांट के ईंधन प्रबंधन क्षेत्र में सातवीं बीओबी रैक का शुभारंभ किया। उन्होंने आवासीय परिसर में एक नए सौर ऊर्जा प्लांट का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि इस नए प्लांट के निर्माण से बिजली उत्पादन को और गति मिलेगी। दिवाकर कौशिक और श्रीमती सीमा कौशिक के सम्मान में प्रियदर्शिनी महिला क्लब ने अंबेडकर सभागार में अपना वार्षिक समारोह आयोजित किया। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह और प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा रश्मि देबाता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस इंद्रधनुषी रंगारंग वार्षिक समारोह में क्लब की महिलाओं ने भारत की समृद्ध विरासत का सिलसिलेवार ऐतिहासिक प्रस्तुतीकरण किया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। अतिथियों ने इस शानदार आयोजन की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रियदर्शिनी महिला क्लब की सचिव पूजा गुप्ता ने किया, जबकि उपाध्यक्ष झूमिता बिस्वास ने आभार व्यक्त किया। अपने दौरे के दौरान, दिवाकर कौशिक और श्रीमती सीमा कौशिक ने वृक्षारोपण भी किया और छोटे बच्चों के स्कूल &039;लिटिल नेस्ट&039; का अवलोकन किया। इस पूरे कार्यक्रम में महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, एस यू हरिदास, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।