एलन मस्क की भविष्यवाणी, कहा- 36 महीनों में धरती से सस्ता होगा अंतरिक्ष में AI लगाना, वजह भी बताई
February 8, 2026
143 views
1 min read
Elon Musk Prediction on Ai in Space: टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी बड़ी कंपनियों को चलाने वाले अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि अगले 36 महीनों में एआई को अंतरिक्ष में लगाना धरती से ज्यादा सस्ता हो सकता है। मस्क ने इसकी वजह भी बताई है। कहा कि अंतरिक्ष में लगने वाले एआई डेटा सेंटर्स के पास धरती से अधिक बेहतर सौर ऊर्जा होगी। वहां बैटरी की जरूरत नहीं रहेगी। मस्क ने कहा कि कोई भी सोलर पैनल धरती के तुलना में अंतरिक्ष में करीब 5 गुना अधिक ऊर्जा दे सकता है।