Technology
Udhampur News: लंबित इंतकाल मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश
October 9, 2026
3,222 views
बैतूल| रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस का बैतूल रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव तय किया है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 22363/ 22364 के संचालन को मंजूरी दी है। इससे बैतूल के यात्रियों को दक्षिण और पूर्वी भारत के कई शहरों तक सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी। ट्रेन क्र. 22363 धनबाद- कोयंबटूर प्रत्येक शनिवार को शाम 4.10 बजे धनबाद से रवाना होगी और सोमवार शाम 6.30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। वहीं 22364 कोयंबटूर- धनबाद प्रत्येक मंगलवार सुबह 7.50 बजे कोयंबटूर से चलेगी और गुरुवार दोपहर 1 बजे धनबाद पहुंचेगी। ट्रेन के स्टॉपेज से बैतूल से नागपुर, कोयंबटूर सहित दक्षिण भारत के क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी। यह रहेगा स्टॉपेज धनबाद, एनएससी बोस जे. गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, बैतूल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, पेद्दापल्ली, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम सहित अन्य स्टेशनों पर स्टॉप मिला है।