Entertainment

चित्तौड़गढ़ रोडवेज को मिली नई बसों की सौगात, 1 अप्रैल से सांवलिया सेठ के सफर की बदल जाएगी तस्वीर

March 21, 2026 879 views 1 min read
चित्तौड़गढ़ रोडवेज को मिली नई बसों की सौगात, 1 अप्रैल से सांवलिया सेठ के सफर की बदल जाएगी तस्वीर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से रवाना की गई 207 बसों में से 7 नई बसें चित्तौड़गढ़ डिपो पहुंच चुकी हैं। लंबे समय से बसों की कमी झेल रहे इस डिपो में अब कुल संख्या 67 हो गई है। आगामी 1 अप्रैल से बंद पड़े पुराने रूटों और विशेषकर श्री सांवलिया सेठ मार्ग पर बसों का संचालन शुरू होगा।