Technology

चीन में रोबोट्स का दंगल, रिंग में उतरे लोहे के पहलवान, शुरू हुई दुनिया की पहली रोबोट कॉम्बैट लीग

February 11, 2026 348 views 1 min read
चीन में रोबोट्स का दंगल, रिंग में उतरे लोहे के पहलवान, शुरू हुई दुनिया की पहली रोबोट कॉम्बैट लीग
चीन में रोबोट्स का दंगल शुरू हो गया है। इस दुनिया की पहली ह्युमनॉइड रोबोट कॉम्बैट लीग में लोहे के फाइटर्स एक-दूसरे का मुकाबला करेंगे। बड़ी बात है कि चीन के शेन्जेन में होने वाले इस मुकाबले में हिस्सा लेने वाली टीमों को EngineAI कंपनी के T800 रोबोट मुफ्त में दिए जा रहे हैं। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम को 1.44 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 12 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि यह इनाम गोल्ड चैंपियनशिप बेल्ट के रुप में देंगे। यह इवेंट रोबोटिक्स के क्षेत्र में चीन की बढ़ती ताकत का एक उदाहरण है।