Technology

चीन के AI डॉक्टर DeepRare ने एक्सपर्ट्स को भी छोड़ दिया पीछे, इसमें क्‍या खास जो पूरी दुन‍िया में हो रही चर्चा?

February 21, 2026 740 views 1 min read
चीन के AI डॉक्टर DeepRare ने एक्सपर्ट्स को भी छोड़ दिया पीछे, इसमें क्‍या खास जो पूरी दुन‍िया में हो रही चर्चा?
AI सिर्फ पढ़ने या फिर कोडिंग में ही नहीं बल्कि मेडिकल साइंस में भी काफी मदद कर सकती है। यह हम नहीं बल्कि चीन के रिसर्चर द्वारा बनाए गए एक एआई पावर्ड टूल से साबित कर दिया है। चीन के रिसर्चर्स ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल बनाया है। इसे गंभीर और जटिल (रेयर) बीमारियों को हल करने के लिए डिजाइन किया गया है। टूल का नाम DeepRare है। 18 फरवरी को इंटरनेशनल जर्नल Nature में पब्लिश हुई एक स्टडी में बताया गया है कि यह एआई पावर्ड टूल रेयर बीमारियों के डायग्नोसिस को तेज और बेहतर बनाने में मदद करता है। इसने कई अनुभवी डॉक्टर को भी पीछे छोड़ दिया है। आइये, इस एआई टूल के बारे में विस्तार से जानते हैं।