Health
बुखार-खांसी में एंटीबायोटिक खाने वाले जरूर सुनें, एम्स के डॉ गोविंद मखारिया की ये सलाह
एंटीबायोटिक दवाएं आजकल कैमिस्ट शॉप्स और मेडिकल स्टोर्स पर बिना प्रिस्क्रिप्शन के भी मिल जाती हैं, ऐसे में अक्सर लोग बुखार-सर्दी-खांसी होने पर या तो अपने आप, या मेडिकल स्टोर्स पर काम करने वाले फार्मासिस्ट की सलाह पर या लगभग इसी बीमारी के पुराने पर्चों को दिखाकर एंटीबायोटिक दवाएं खरीद कर खा लेते हैं. लोग सोचते हैं कि डॉक्टर को क्यों दिखाया जाए, पहले भी तो ये बीमारी हुई थी, अब भी इसी दवा से ठीक हो जाएगी, तो ऐसी सोच रखने वाले लोगों को एम्स नई दिल्ली के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. गोविंद मखारिया की ये सलाह जरूर सुननी चाहिए, ताकि आपको पता चले कि बेवजह ली गई एंटीबायोटिक क्या असर करती है. देखें वीडियो..