BSNL 5G Launch Date: सिम संभाल लें, BSNL 5G इस शहर में अगले 6 महीनों में होगा शुरू
February 19, 2026
689 views
1 min read
BSNL की 5G सेवाओं का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है कि अगले 6 महीनों में BSNL 5G को सॉफ्ट लॉन्च किया जा सकता है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर रॉबर्ट रवि ने दिल्ली में आयोजित \'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026\' के दौरान एक बड़ी घोषणा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार अगले 6 महीनों में BSNL दिल्ली में अपने BSNL 5G को सॉफ्ट लॉन्च कर देगा। यह कदम 4G रोलआउट के अगले चरण के रूप में देखा जा रहा है।