Entertainment
Sea of Remnants - Official 10-Minute Gameplay Trailer | gamescom 2026
August 25, 2026
2,382 views
ब्रज में छाई फगुआ की खुमारी: सखी बन नंदगांव पहुंचे बरसाना के हुरियारे, बरसाना लट्ठमार होली तस्वीरें
मथुरा: ब्रज की होली का रंग अब गहराने लगा है। परंपराओं की अनूठी कड़ी में गुरुवार को लाड़ली जी की नगरी बरसाना के हुरियारे \'सखी\' का स्वरूप धारण कर कान्हा के गांव नंदगांव पहुंचे। मौका था सदियों पुरानी उस परंपरा का, जिसे \'फगुआ\' (उपहार) मांगना कहा जाता है। जैसे ही बरसाना के इन मेहमानों ने नंदगांव की सीमा में प्रवेश किया, पूरा माहौल \'राधे-राधे\' और \'श्यामा-श्याम\' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।