बिना इंटरनेट चलेगा भारत का AI, Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge जो फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
February 16, 2026
486 views
1 min read
AI Impact Summit की शुरुआत के मौके पर भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI ने Sarvam Edge लॉन्च कर दिया है। इसकी मदद से आप अपने फोन या लैपटॉप पर बिना इंटरनेट के भी AI का इस्तेमाल कर पाएंगे। अपने ब्लॉग पोस्ट में Sarvam AI ने बताया है कि यह एक ऐसा ऑन डिवाइस AI प्लेटफॉर्म होगा, जिसे चलाने के लिए न तो क्लाउड सर्वर की जरूरत है और न ही इंटरनेट कनेक्शन की। भारत की संस्कृति और परंपराओं से वाखिफ Sarvam Edge उन लोगों तक भी AI को पहुंचाएंगा, जो महंगे इंटरनेट प्लान नहीं खरीद सकते। Sarvam Edge की खासियत होगी कि यह आपके डिवाइस की प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल करेगा और इंटरनेट से जुड़ा न होने की वजह से 100% सुरक्षित भी रहेगा।