Science
Henri Kagan wins Nobel Prize at 95: Check out his contributions to chemistry and pharmacy
October 9, 2026
2,834 views
भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में सोमवार को रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी की आधुनिक तकनीक को लेकर जागरूकता एवं अनुभव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अमेरिका की कंपनी इंट्यूटिव का मोबाइल ‘एक्सआई एक्सपीरियंस सेंटर’ बीएमएचआरसी पहुंचा। यहां अस्पताल के विभिन्न विभागों के सर्जनों को रोबोटिक सर्जरी की तकनीक, उपकरणों और संभावित क्लिनिकल उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। एक्सआई एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से चिकित्सकों को इंट्यूटिव के दा विंची सर्जिकल सिस्टम की तकनीकी खूबियों को करीब से समझने का अवसर मिला। इसमें मल्टी-क्वाड्रेंट एक्सेस, रियल-टाइम इमेजिंग और उन्नत इंस्ट्रूमेंटेशन जैसी तकनीकों की जानकारी दी गई। सर्जनों ने रोबोटिक सिस्टम के व्यावहारिक पहलुओं को भी समझा। कार्यक्रम में यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शारिक उल हसन, न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप सोरते, उदर शल्य चिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद वर्मा, कार्डियक एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गिरिराज गर्ग और कैंसर सर्जरी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनवीर गौतम सहित कई चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। जटिल सर्जरी में संभावित उपयोग समझा चिकित्सकों को बताया गया कि रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी तकनीक का उपयोग विशेष रूप से जटिल सॉफ्ट-टिश्यू प्रक्रियाओं में किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों को तकनीक की क्षमताओं के साथ-साथ उसकी सीमाओं और संभावित उपयोग की परिस्थितियों से परिचित कराना था। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक लगातार विकसित हो रही है। ऐसे कार्यक्रम चिकित्सकों को नई तकनीकों को करीब से समझने और उनके व्यावहारिक पहलुओं का अनुभव लेने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना अस्पताल की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।