Business
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के बराबर कमाई, ऐमजॉन ने रेवेन्यू के मामले में वॉलमार्ट को पछाड़ा
अमेरिका की दो दिग्गज कंपनियों ऐमजॉन और वॉलमार्ट में प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। वॉलमार्ट कई साल से रेवेन्यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई थी लेकिन अब उसके हाथ से यह तमगा निकल चुका है। ऐमजॉन ने पहली बार उसे पछाड़ा है।