भारत का पहला AI फिल्म फेस्टिवल, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में बेस्ट एआई फिल्मों को मिलेगा लाखों इनाम
February 16, 2026
405 views
1 min read
16 फरवरी, 2026 से दिल्ली के भारत मंडपम में \'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट\' की शुरुआत हो रही है। इसी के तहत 17 फरवरी, 2026 को कुतुब मीनार में देश का पहला इंडिया AI फिल्म फेस्टिवल (IAFF) आयोजित किया जाएगा। इसमें 500 से ज्यादा ग्लोबल लीडर्स, टेक दिग्गजों के प्रमुख और नीति निर्माता शामिल होंगे। इवेंट में फिल्मों की स्क्रीनिंग, पैनल डिस्कशन और 12,000 डॉलर (लगभग 11 लाख रुपये) के इनाम वाली एक अवॉर्ड सेरेमनी भी होगी।