Entertainment
\'बाबू जी\' ट्रेलर: बच्चों के कारण गई मां की जान, पिता ने किया केस, अमिताभ की \'बागबान\' से कम नहीं ये फिल्म
भोजपुरी फिल्म \'बाबू जी\' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 3:46 मिनट का ट्रेलर भावुक करने वाला है। इसमें एक माता-पिता की कहानी है, जिनको बच्चे घर से निकाल देते हैं और उसके बाद मां की मौत हो जाती है। मामला कोर्ट पहुंचता है और फिर फैसला होता है।