और महंगे होंगे फोन, लैपटॉप, टीवी? RAM के बाद अब स्टोरेज की किल्लत, Western Digital की चेतावनी से मचा हड़कंप
February 18, 2026
358 views
1 min read
इस साल फोन, लैपटॉप, टीवी के दाम काफी बढ़ सकते हैं। पहले ऐसा रैम की किल्लत के चलते कहा जा रहा था। हालांकि अब हार्ड डिस्क ड्राइव बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Western Digital ने HDD यानी कि स्टोरेज की किल्लत के भी संकेत दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Western Digital ने बताया है कि उन्हें साल भर के प्रोडक्शन के बराबर के ऑर्डर मिल गए हैं। इसका मतलब है कि वे रिटेल के लिए सप्लाई शायद न कर पाए। ऐसे में जो डिवाइसेस स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आते हैं जैसे कि फोन, टैबलेट, लैपटॉप या टीवी, वे और भी ज्यादा महंगे हो सकते हैं।