Technology

अतिशय क्षेत्र सांखना में 14 मई को होगा आर्यिका विज्ञाश्री का मंगल प्रवेश

May 10, 2026 2,412 views 1 min read
अतिशय क्षेत्र सांखना में 14 मई को होगा आर्यिका विज्ञाश्री का मंगल प्रवेश

अतिशय क्षेत्र सांखना में 14 मई को होगा आर्यिका विज्ञाश्री का मंगल प्रवेश


टोंक| आचार्य विराग सागर महाराज की सुशिष्या गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ससंघ का अतिशय क्षेत्र सांखना में मंगल प्रवेश 14 मई को होगा। मीडिया प्रभारी राजेश अरिहंत ने बताया कि 14 मई को धुआं से विहार कर आर्यिका संघ का श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सांखना में सुबह 8 बजे मंगल प्रवेश होगा सांखना बड़ा बाजार चौराहे पर प्रबंध समिति की ओर से आर्यिका संघ की मंगल आगवानी कर बैंड बाजे के साथ जुलूस के रूप में अतिशय क्षेत्र में ले जाया जाएगा। प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रकाश सोनी एवं मंत्री प्यार चंद जैन ने बताया कि अतिशय क्षेत्र में आर्यिका संघ के मंगल प्रवचन, आहार चर्या दोपहर में स्वाध्याय सभा के कार्यक्रम होंगे। आर्यिका विज्ञा श्री ससंघ के सानिध्य में भगवान शांतिनाथ का जन्म तप एवं मोक्ष के रूप में त्रय कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारियां की जा रही है। मंदिर को खूबसूरत फ्लावर एवं डेकोरेशन से सजाया गया है। 14 मई को शाम 108 दीपकों से भगवान शांतिनाथ की महाआरती, 48 दीप प्रज्वलित करते हुए ऋद्धि मंत्रों के उच्चारण के साथ मंगल दीप अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। शांतिनाथ की पूजा के बाद निर्वाण कांड का वाचन करते हुए 21 किलो का निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा।