Apple आपके कानों में लगाएगा कैमरे? AirPods Pro 4 मिल सकता है अनोखा फीचर, इस तरह कर पाएंगे इस्तेमाल
February 10, 2026
468 views
1 min read
ऐपल अपने अगले Airpods यानी कि AirPods Pro 4 के साथ कुछ ऐसा करने जा रहा है, जिसके बारे में अभी तक किसी कंपनी ने नहीं सोचा था। दरअसल खबर है कि ऐपल AirPods Pro 4 में कैमरे फिट कर सकता है। यानी ऐपल अपने यूजर्स के कानों पर कैमरे फिट करने जा रहा है। इस बारे में जाने-माने विश्लेषक मिंग-ची कुओ और लीकर कोसुतामी के हवाले से जानकारी आई है। बताया गया है कि यह कैमरे इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी से लैस होंगे और यह आपके आस-पास के माहौल को देखने के साथ-साथ आपके हाथों के इशारों को समझ सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस टेक्नोलॉजी को ऐपल विजन प्रो हेडसेट के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाया जा रहा है।