Technology

\'अपना खर्चा खुद उठाओ\', डोनाल्ड ट्रंप ने Google-Meta जैसे टेक दिग्गजों से ऐसा क्यों कहा?

February 25, 2026 322 views 1 min read
\'अपना खर्चा खुद उठाओ\', डोनाल्ड ट्रंप ने Google-Meta जैसे टेक दिग्गजों से ऐसा क्यों कहा?
‘अपना खर्चा खुद उठाओ’, ऐसा ट्रंप प्रशासन ने गूगल और मेटा जैसी कंपनियों से साफ कह दिया है। दरअसल AI की बढ़ती होड़ ने बिजली की मांग को अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। AI की इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कंपनिया बड़े-बड़े डेटा सेंटर्स बना रही हैं। इससे बिजली की बढ़ती खपत को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि एआई और डेटा सेंटर्स द्वारा इस्तेमाल की जा रही बिजली का बोझ टेक कंपनियां खुद उठाएं। ट्रंप प्रशासन ने टेक कंपनियों से वादा करने को कहा है कि एआई के विकास को बोझ वे अमेरिकी नागरिकों की जेब पर नहीं डालेंगे।