Health
आपके फेफड़े कितने मजबूत हैं? किस टेस्ट से लगाया जाता है पता, लंग्स को हेल्दी रखने के लिए क्या करें
Lung Function Tests: फेफड़ों की मजबूती जानने के लिए स्पाइरोमेट्री टेस्ट किया जाता है. इससे फेफड़ों की क्षमता मापी जाती है. अगर किसी व्यक्ति की सांस फूल रही है, खांसी और सीने में जकड़न है, तो यह कमजोर फेफड़ों के संकेत हो सकते हैं. डॉक्टर की मानें तो धूम्रपान से दूरी, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वच्छ हवा फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मददगार है.