आप भी ऐसे पकड़ते हैं फोन? झपटकर ले जाएंगे चोर, सीख लें मोबाइल पकड़ने का \'एंटी-थेफ्ट\' तरीका
February 26, 2026
391 views
1 min read
Phone snatching prevention tips: क्या आपको भीड़-भाड़ वाले इलाके में फोन पकड़ने का एंटी-थेफ्ट तरीका पता है? दरअसल आजकल भीड़भाड़ वाले इलाके में फोन झपटमारी की वारदातें आम हो गई हैं। इसकी बड़ी वजह बनता है फोन को लापरवाही से पकड़ने का तरीका। आमतौर पर हर कोई पब्लिक प्लेस में साधारण तरीके से ही फोन को पकड़ता है, हालांकि अगर आप मोबाइल को पकड़ने का एंटी-थेफ्ट तरीका सीख लें, तो झपटमार आपके हाथ से फोन छीन नहीं पाएंगे। इसके अलावा पब्लिक प्लेस में कॉल करते समय आप फोन के साथ कुछ सेफ्टी एक्सेसरी का इस्तेमाल करें, तो कोई आपके हाथ से फोन को जुदा नहीं कर पाएगा। नॉर्मल तरीके से फोन पकड़ते समय लोग फोन को नीचे की ओर से होल्ड करते हैं और ऊपर का हिस्सा खुला रहता है। वहीं एंटी-थेफ्ट ग्रिप में एक उंगली को फोन के ऊपर भी जमाकर रखा जाता है। इससे फोन को हाथ से खींच पाना संभव नहीं रह जाता।