Technology

AI Impact Summit 2026: दुनियाभर के बड़े CEO की लाइन क्‍यों लग रही भारत में? 3 पॉइंट्स में समझें

February 13, 2026 982 views 1 min read
AI Impact Summit 2026: दुनियाभर के बड़े CEO की लाइन क्‍यों लग रही भारत में? 3 पॉइंट्स में समझें
AI Impact Summit 2026: भारत तैयार है ग्‍लोबल साउथ में होने जा रहे पहले ग्‍लोबल एआई समिट की मेजबानी करने के लिए। इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए दुनियाभर से दिग्‍गज नई दिल्‍ली पहुंचने वाले हैं। गूगल, ओपनएआई, एनवीड‍िया जैसी बड़ी कंपनियों के सीईओ के साथ-साथ 15 से 20 देशों की सरकारों के प्रमुख, 50 से ज्‍यादा विदेशी मंत्री और 40 से ज्‍यादा भारतीय और ग्‍लोबल सीईओ की मौजूदगी होने वाली है। दुनियाभर के बड़े सीईओ की लाइन भारत में लगने की 3 वजहें हैं। भारत की एआई वर्कफोर्स, डेटा की खपत और भारतीय आबादी।