Business

आधी रह गई चांदी की कीमत! सोना 22% से ज्यादा गिरा, 8 दिन में कैसे बदल गई गोल्ड, सिल्वर और कॉपर की दुनिया

February 7, 2026 442 views 1 min read
आधी रह गई चांदी की कीमत! सोना 22% से ज्यादा गिरा, 8 दिन में कैसे बदल गई गोल्ड, सिल्वर और कॉपर की दुनिया
सोना, चांदी में कब तक गिरावट रहेगी? इन्हें खरीदना कब सही रहेगा? हमारे पास जो सोना-चांदी है क्या उसे बेच दें? क्या कॉपर (तांबा) खरीद लें? ये ऐसे सवाल हैं जिन्हें इन दिनों लगभग हर शख्स किसी दूसरे शख्स से पूछ रहा है। ज्वेलर्स के पास सोना-चांदी के भाव को लेकर लगातार फोन आ रहे हैं। दरअसल, इन दिनों सोना, चांदी और कॉपर की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले साल इन धातुओं में जबरदस्त तेजी आई थी। साल 2025 में सोने ने करीब 70 फीसदी, चांदी ने करीब 170 फीसदी और कॉपर ने 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया था। इस साल के शुरू में भी इन तीनों धातुओं में तेजी रही। लेकिन जनवरी में आखिरी में और इस समय फरवरी में इनमें ऐसी गिरावट आई कि सब कुछ बदल गया।