अब मोबाइल ऐप पर बिकेगी बिजली, जानें वर्चुअल नेट मीटरिंग क्या है जो दिल्ली में होगी शुरू?
February 16, 2026
850 views
1 min read
अब लोग मोबाइल ऐप के जरिए आपस में बिजली खरीद-बेच सकेंगे। इसे लेकर दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन यानी कि DERC ने वर्चुअल नेट मीटरिंग की गाइडलाइंस जारी की हैं। दिल्ली की तीनों बिजली वितरण कंपनियों को ऐसे 1000-1000 कंज्यूमर्स तैयार करने को कहा गया है। बता दें कि नई गाइडलाइंस के अनुसार एक मोबाइल ऐप के जरिए बिजली उपभोक्ता आपस में ही बिजली खरीद या बेच सकेंगे। इसे वर्चुअल नेट मीटरिंग का नाम दिया गया है। वर्चुअल नेट मीटरिंग की व्यवस्था में एक ही जगह पर बनी सोलर इलेक्ट्रिसिटी को कई यूजर्स के बीच बांटा जा सकेगा। बिजली को खरीदने या बेचने वाले उपभोक्ता ऐप पर ही बिजली की दरें भी तय कर सकेंगे।