Technology

अब गाने भी बनाने लगा Google Gemini, मेरे ल‍िए 30 सेकंड का म्‍यूजिक 1 म‍िनट में क‍िया तैयार

February 22, 2026 491 views 1 min read
अब गाने भी बनाने लगा Google Gemini, मेरे ल‍िए 30 सेकंड का म्‍यूजिक 1 म‍िनट में क‍िया तैयार
Google Gemini Music: साल 2025 का साड़ी ट्रेंड याद है आपको? तब गूगल जेमिनी और नैनो बनाना टूल ने धूम मचा दी थी। देशभर में लोगों ने जेमिनी से साड़ी वाली फोटो बनवाईं। कई ने वीड‍ियोज भी बनाकर देखे। अब गूगल जेमिनी में एक और बेहद कमाल का फीचर आ गया है। ये है- Google Gemini Music। आप जेमिनी से अपनी पसंद का गाना बनवा सकते हैं। मैंने खुद इस फीचर को ट्राई करके देखा। ये बहुत आसान है। मेरे एक प्रॉम्‍प्‍ट लिखने पर जेमिनी ने 1 मिनट में 30 सेकंड का गाना बनाकर तैयार कर दिया।