Technology

Aadhaar-Pan Misuse: म‍िट्टी के बर्तन बनाने वाले को 1.25 करोड़ का GST नोटिस, अपने आधार-पैन कार्ड को ऐसे बनाएं सुरक्ष‍ित

February 23, 2026 869 views 1 min read
Aadhaar-Pan Misuse: म‍िट्टी के बर्तन बनाने वाले को 1.25 करोड़ का GST नोटिस, अपने आधार-पैन कार्ड को ऐसे बनाएं सुरक्ष‍ित
Aadhar and PAN Card: आधार और पैन कार्ड का गलत हाथों में पड़ जाना आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। इसका उदाहरण हाल ही में सामने आया एक फ्रॉड केस है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक मिट्टी के बर्तन बनाने वाले को 1.25 करोड़ का GST नोटिस मिला है। जी हां, 2 रुपये के मिट्टी के कप और मिट्टी की छोटी-मोटी चीजें बेचकर अपना गुजारा चलाने वाले को 1.25 करोड़ रुपये का GST नोटिस आना आम बात नहीं है। यह कुछ और नहीं बल्कि आधार और पैन कार्ड के गलत इसेमाल का नतीजा है। हरचंदपुर इलाके के रहने वाले मोहम्मद सईद का दावा है कि उसने कभी कोई कंपनी या बड़ा बिजनेस नहीं चलाया है और उसे शक है कि उसके नाम पर एक नकली फर्म बनाई गई है और इसके लिए उसके आधार और पैन डिटेल्स का गलत इस्तेमाल किया गया है।