Technology

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी, समझें जिनके पास पहले से उन्हें क्या करना चाहिए?

February 22, 2026 937 views 1 min read
Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी, समझें जिनके पास पहले से उन्हें क्या करना चाहिए?
हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था। इसके बाद से सभी के लिए आधार को डिजिटली शेयर करना काफी आसान हो गया है। हालांकि सवाल उठता है कि क्या इस ऐप के आने के बाद अब लोगों को PVC वाला आधार कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है? गौरतलब है कि शुरूआत में आधार कार्ड बनवाने पर घर पर डाक के जरिए कागज वाला आधार कार्ड आता था। इसके बाद UIDAI ने अपनी वेबसाइट पर PVC वाले आधार कार्ड की सुविधा देना शुरू किया था। इसके लिए धारक को 50 रुपये खर्च करने पड़ते थे। इसके बाद घर पर प्लास्टिक के डेबिट कार्ड जैसा आधार कार्ड पहुंचा दिया जाता था।