आ गई कार जैसी दिखने वाली साइकल, जो तय करेगी 30,000 किलोमीटर का सफर
February 22, 2026
914 views
1 min read
क्या आपने कभी ऐसी साइकल देखी है जो दिखने में कार जैसी हो, जिसमें चार पहिये हों, जिसमें दो लोग बैठ सकें और जो आपको बारिश और धूप से भी बचाए? मिलिए Elecy से - यह कोई साधारण इलेक्ट्रिक साइकल नहीं है, बल्कि एक माइक्रो-कार और साइकल का शानदार और अनोखा मेल है। इस साल इसकी फाउंडर तमारा इवांकोवा (Tamara Ivancova) इसी प्रोटोटाइप साइकल से 23 देशों की यात्रा पर निकलने वाली हैं, जिसमें वह लगभग 30,000 किलोमीटर (18,600 मील) का सफर तय करेंगी। आइए आपको इस अनोखी इलेक्ट्रिक साइकल की खूबियां के बारे में बताते हैं...