Health
7 साल का बच्चा खेलते वक्त निगल गया पेंसिल, डॉक्टर्स ने कड़ी मशक्कत से बचाई जान, ऐसा करना बेहद खतरनाक
Child Swallows Pencil: गुजरात के मेहसाणा में एक 7 साल का बच्चा खेलते समय पेंसिल निगल गया. इस पेंसिल की लंबाई करीब 5 सेंटीमीटर थी और वह पाचन तंत्र में फंस गई. सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने बच्चे के पेट से पेंसिल निकालकर उसकी जान बचा ली. डॉक्टर्स की मानें तो पैरेंट्स को बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए और अगर बच्चा कोई चीज निगल ले, तो जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल में ले जाना चाहिए, ताकि उसकी जान बचाई जा सके.