Entertainment

2 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 9 को कारण बताओ नोटिस जारी

April 6, 2026 3,062 views 1 min read
2 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 9 को कारण बताओ नोटिस जारी

2 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 9 को कारण बताओ नोटिस जारी


भास्कर संवाददाता | सीहोर कृषि विभाग द्वारा 1 से 2 अप्रैल के बीच ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक विक्रय नहीं करने वाले जिले के 11 विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई है। इसमें 9 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 2 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार किसानों को सुगम उर्वरक वितरण के लिए प्रदेश के साथ ही जिले में ई-उर्वरक वितरण प्रणाली लागू हो चुकी है। शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि उर्वरक का वितरण ई-विकास पोर्टल के माध्यम से ही किया जाए। कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को फिर से सूचित किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में ई-विकास प्रणाली से बाहर उर्वरक विक्रय न करें। यदि कोई उर्वरक विक्रेता सूचना के बाद भी ई-विकास प्रणाली से बाहर उर्वरक विक्रय करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।