Technology

1.45 करोड़ बार तक डाउनलोड हो चुके एंड्रॉयड ऐप बने लोगों के लिए खतरा, चोरी हो सकती है पर्सनल ड‍िटेल

February 25, 2026 503 views 1 min read
1.45 करोड़ बार तक डाउनलोड हो चुके एंड्रॉयड ऐप बने लोगों के लिए खतरा, चोरी हो सकती है पर्सनल ड‍िटेल
Android Smartphone Alert: एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स पर खतरा मंडरा रहा है। Google Play Store पर लगभग 14.7 मिलियन (1.47 करोड़) डाउनलोड वाले कई ऐसे मेंटल हेल्थ ऐप्स हैं, जो आपका जरूरी डेटा चुरा सकते हैं। मोबाइल सिक्योरिटी कंपनी ओवरसिक्योर्ड (Oversecured) की रिसर्च के मुताबिक, AI पर आधारित थेरेपी चैटबॉट के साथ-साथ और भी कई मेंटल हेल्थ ऐप्स में खामियां पाई गईं है। ये खामियां प्राइवेट थेरेपी के दौरान हुईं यूजर्स की खास बातचीत और मेडिकल डिटेल्स भी लीक कर सकती हैं। एक मामला ऐसा भी है, जिसमें रिसर्चर्स को एक ही ऐप में 85 से ज्यादा मध्यम और हाई रिस्क वाली कमियां मिलीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कुछ ऐप्स वेंडर के सर्वर पर प्राइवेसी और एन्क्रिप्शन देने का दावा करते हैं। ओवरसिक्योर्ड के फाउंडर Sergey Toshin का कहना है कि मेंटल हेल्थ डेटा में ज्यादा रिस्क होते हैं। डार्क वेब पर, एक थेरेपी का रिकॉर्ड डेटा $1,000 (लगभग 90962 रुपये) या उससे ज्यादा में बिकता है। यह क्रेडिट कार्ड नंबर से कहीं ज्यादा है। परेशानी की बात यह है कि इन ऐप्स के लाखों में डाउलोड्स हैं। आमतौर पर कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले लोग यह जांचते हैं कि इसे कितने लोगों ने डाउनलोड किया है। ज्यादा डाउनलोड कहीं ना कहीं इस बात का संकेत होता है कि ऐप सही और ऑथेंटिक है। ऐसे ऐप्स के साथ इतनी बड़ी गड़बड़ी होना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।